यूपी फ्री टेबलेट/स्मार्टफोन योजना का शुभारंभ 25 दिसंबर 2021 से होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर इस योजना के अंतर्गत टेबलेट एवं स्मार्टफोन का वितरण किया जाएगा। यह वितरण विभिन्न पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को किया जाएगा। इस योजना के पहले चरण में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के छात्रों को मुफ्त स्मार्टफोन एवं टेबलेट की प्राप्ति होगी। टेबलेट एवं स्मार्टफोन की प्राप्ति से छात्र एवं छात्राएं तकनीकी रूप से प्रशिक्षित हो सकेंगे। इस योजना के पहले चरण में अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में स्कूल पास करने वाले एवं अलग-अलग प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों को यह टेबलेट एवं स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेश के हर जिले से बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से लगभग एक करोड़ स्मार्टफोन एवं टेबलेट वितरित किए जाएंगे। 1 लाख स्मार्टफोन एवं टेबलेट का किया जाएगा वितरण यूपी फ्री टेबलेट/स्मार्टफोन योजना ...
yogi laptop yojana free laptop yojana online form 2022 up free laptop yogi free laptop yojna